समस्त भक्तजनों एवं धर्मप्रेमी महानुभावों को अत्यंत हर्ष एवं श्रद्धा के साथ सूचित किया जाता है कि जगत जननी माँ भगवती दुर्गा की असीम कृपा से तथा समस्त हृदय पीठ सह बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग क्षेत्र की धर्मनिष्ठ जनता के सहयोग द्वारा,विश्व कल्याण, जन-आरोग्यता, सुख-समृद्धि तथा देवघर की प्राचीन कर्मकाण्ड परंपरा की रक्षा के पावन संकल्प के साथ, प्रथम बार भव्य सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
“यज्ञ से शुद्ध होता वातावरण,
मंत्रों से जागृत होती चेतना।”
महायज्ञ अध्यात्मिक चेतना के संरक्षण, सांस्कृतिक धरोहर के पुनर्जागरण तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के उद्देश्य से संपन्न किया जा रहा है। शास्त्रों में सहस्त्र चंडी महायज्ञ को कलियुग का अश्वमेध यज्ञ कहा गया है, जिसके दर्शन-श्रवण मात्र से ही भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। इस दिव्य अवसर पर आप एवं आपके समस्त परिवार को सादर आमंत्रित किया जाता है। आपकी गरिमामयी उपस्थिति से यह महायज्ञ और अधिक पावन एवं सफल होगा |

परमपूज्य श्री लीलांबरानंद नाथ जी

योगेश्वरा नंद नाथ
9741362331
